भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जंगली सुअर के शिकार में युवक की करंट से मौत:साथियों ने शव...




पलामू के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में जंगली सुअर के शिकार के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के साथियों ने उसके शव को कोयल नदी के बालू में छिपा दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान शेखडीहा गांव निवासी सचिन कुमार साह के रूप में हुई है। खोजबीन के दौरान गांव के समीप कोयल नदी से उसका दफन शव बरामद किया गया था। सचिन की मां ललीता देवी के आवेदन पर शेखडीहा गांव के बबलू रजवार, रौशन रजवार, सीपी रजवार और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया था। एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल ने बताया कि जांच के नौ दिन बाद प्राथमिकी अभियुक्त कमल रजवार उर्फ बबलू और अप्राथमिकी अभियुक्त रामजी रजवार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि 14 जुलाई की रात करीब 10 बजे कमल रजवार उर्फ बबलू, सुनील रजवार, गरई रजवार, अजय रजवार, रघु रजवार, शिवकुमार रजवार, राजेश रजवार और सचिन कुमार साह जंगली सुअर का शिकार करने गए थे। शिकार के लिए उन्होंने शेखडीहा गांव में ही 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में अवैध रूप से नंगा तार जोड़कर कोयल नदी में बिछाया था। इसी दौरान अचानक सचिन को नंगे तार से करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घबराकर उसके साथियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बालू में गाड़ दिया और बिजली के तार को भी वहीं छिपा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान 50 फीट लोहे का तार बरामद किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top