भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राजनगर सीएचसी की नई प्रभारी बनीं डॉ. वीरांगना, ग्रहण किया पदभार




भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की नई चिकित्सा प्रभारी के रूप में डॉ. वीरांगना सिंकू ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंकू ने अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी कर्मियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। मरीजों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही अस्पताल की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों और आवश्यक सुधार संबंधी बिंदुओं की भी जानकारी ली। डॉ. वीरांगना ने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने को कहा। अस्पताल की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top