भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:चार परिवारों का सामान...




पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीनगर गांव में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। घटना उस समय हुई जब घर में रह रहे सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की और देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। किसी तरह परिवार के सभी सदस्य जान बचाकर घर से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन घर में रखा कोई भी सामान सुरक्षित नहीं बच पाया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, पर आग इतनी तेज थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। चार परिवारों का भारी नुकसान यह मकान पृथ्वीनगर निवासी अनारुल हक और उनके पुत्र मकसद आलम, महमूद शेख तथा हक साहब का था, जिसमें चार परिवार एक साथ रहते थे। आग लगने से प्रत्येक परिवार को करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े, बर्तन, आभूषण, नकदी, फर्नीचर, खाट, गोदरेज, किताबें और पंखे सहित सारी संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद चारों परिवारों के पास केवल पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा, जिससे उनका जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दमकल पहुंचने से पहले सब कुछ खत्म घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरे घर और उसमें रखे सामान को पूरी तरह नष्ट कर चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद युवा अधिवक्ता हक साहब की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए पाकुड़ के सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परिवार बेहद गरीब है। मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। ऐसे में इतनी बड़ी क्षति के बाद उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top