भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CJP Jantar-Mantar Protest LIVE | Dharmendra Pradhan Resignation | धर्मेंद्र प्रधान को...


CJP Jantar-Mantar Protest LIVE: NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं. सरकार और संगठन में बातचीत के बाद भी गतिरोध बना हुआ है. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने साफ कहा है कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो सरकार के साथ आगे की बैठकों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. आशुतोष रांका ने कहा कि शुक्रवार को हुई बैठक में मुआवजे और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर सरकार की तरफ से सकारात्मक जवाब मिला था. इन दोनों मुद्दों पर सिद्धांत रूप से सहमति बनी थी और उन्हें उम्मीद है कि इन पर सरकार की तरफ से लिखित जवाब भी मिलेगा. लेकिन संगठन की सबसे अहम मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है. सीजेपी के प्रतिनिधियों ने 24 जुलाई को ही साफ कर दिया था कि जब तक धर्मेंद प्रधान का इस्‍तीफा नहीं होगा, विरोध-प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा.

आशुतोष रांका ने कहा कि अगर सरकार पहले से तय कर चुकी है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तो हमें साफ बता दे. फिर इस तरह की बैठकों का कोई मतलब नहीं है. उसके बाद हम अपनी आगे की रणनीति पर काम करेंगे. अगर सरकार इसी रुख पर कायम रही तो हमें भी कड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. NTA अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने पर क्या बोले आशुतोष रांका? रांका ने सरकार द्वारा NTA के 47 अधिकारियों को हटाए जाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस फैसले की पूरी जानकारी देखने के बाद ही टिप्पणी की जाएगी, लेकिन इससे आंदोलन की मुख्य मांग नहीं बदलती. उनके मुताबिक, परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और NEET पेपर लीक के बाद छात्रों की आत्महत्या जैसे मामलों की अंतिम जवाबदेही देश के शिक्षा मंत्री की है, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना ही होगा.

सीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि CJP प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को अपनी मांगों का विस्तृत चार्टर भी सौंप दिया है, जिसमें एग्जाम सिस्टम में सुधार से जुड़े कई प्रस्ताव शामिल हैं. संगठन का कहना है कि सरकार अगर इन सुधारों पर गंभीरता से काम करती है तो उसका स्वागत किया जाएगा, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से कोई समझौता नहीं होगा. इस बीच जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना लगातार जारी है. छात्र डटे हुए हैं और संगठन ने संकेत दिए हैं कि सरकार के अगले रुख के आधार पर आंदोलन की नई रणनीति तय की जाएगी.

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य के साथ हुए अन्याय का प्रतीक – राहुल गांधी

सीजेपी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जंतर-मंतर पहुंचकर अनशन पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और शिक्षा व्यवस्था तथा जारी छात्र आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि ये नॉन-नेगोशिएबल हैं और इन पर समझौता नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की है. उन्होंने कहा कि सरकार में धर्मेंद्र प्रधान को किसी दूसरे मंत्रालय में भेजने की चर्चा हो रही है, लेकिन छात्र इसे स्वीकार नहीं करेंगे. राहुल के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य के साथ हुए अन्याय का प्रतीक बन चुके हैं, इसलिए केवल मंत्रालय बदलना नहीं, बल्कि उन्हें कैबिनेट से हटाया जाना चाहिए. दूसरी मांग का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और निर्णय लेने वालों को जवाबदेह ठहराकर सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और कई छात्र घायल हुए. तीसरी मांग के तहत राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्‍त करो, मंत्रालय बदलना मंजूर नहीं – राहुल गांधी

सीजेपी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: CJP की अगुआई में चल रहा विरोध-प्रदर्शन थमने के बजाय और तेज होता जा रहा है. शनिवार 25 जुलाई 2026 को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों के बीच जंतर-मंतर पहुंचे. यहां से उन्‍होंने सरकार पर करारा हमला बोला. राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों की उन तीन मांगों को दोहराया जिसकी डिमांड की जा रही है. राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्‍त किया जाए. उनका मंत्रालय बदलना कतई मंजूर नहीं है.

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: राहुल गांधी पहुंचे जंतर-मंतर, छात्रों के साथ करेंगे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

सीजेपी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों के बीच पहुंचे हैं. उन्‍होंने छात्रों की उन तीन मांगों को दोहराया, जिसपर गतिरोध चल रहा है. बता दें कि सीजेपी लगातार 36 दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रही है.

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: CJP का पुलिस पर गंभीर आरोप

सीजेपी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच आंदोलन से जुड़े आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रांका ने कहा कि उनकी टीम जल्द ही उन पुलिसकर्मियों की सूची दिल्ली पुलिस को सौंपेगी, जिन पर प्रदर्शनकारी छात्रों और स्वयंसेवकों के साथ कथित मारपीट का आरोप है. उन्होंने दावा किया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने छात्रों के सिर फोड़े, स्वयंसेवकों को सड़कों पर घसीटा, उनकी पसलियां तोड़ीं और छोटी बच्चियों को थप्पड़ मारे. रांका ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों की पहचान फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) से नहीं, बल्कि आम लोगों की मदद से की जाएगी और इसके बाद सूची सार्वजनिक की जाएगी.

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: CJP को आने वाले दिनों में दमन बढ़ने की आशंका

सीजेपी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: कॉक्रोच जनता पार्टी को अंदेशा है कि आने वालों दिनों में जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन से निपटने के लिए अधिक दमनात्‍मक कार्रवाई की जा सकती है. सीजपी के सौरव दास ने X पर पोस्‍ट शेयर कर कहा, ‘इस बात को लेकर चिंताएं हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति कहीं अधिक कठोर दमनात्मक कार्रवाई की ओर बढ़ सकती है. लेकिन केवल पुलिस बल पर निर्भर रहने के बजाय, आशंका है कि अधिकारी किराए पर लाए गए लोगों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो प्रदर्शनकारियों का भेष धारण कर जंतर-मंतर और आसपास के प्रदर्शन स्थलों पर हिंसा भड़काने की कोशिश करें. इससे झड़प, भगदड़ या अन्य अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं. बाद में ऐसी घटनाओं को बड़े पैमाने पर सुरक्षा कार्रवाई और गिरफ्तारियों को उचित ठहराने के आधार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.’

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: सोनम वांगचुक का टूटा दिल, बोले- अनशन पर सवाल उठाने वालों पर धिक्कार

सीजेपी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: नीट पेपर लीक विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 26 दिनों तक अनशन पर बैठे रहे सोनम वांगचुक का दिल टूट गया है. अनशन खत्म करने के बाद लोगों के सवालों का जवाब दे रहे सोनम ने शुक्रवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी. वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि फिजिकली, लड़कर झगड़कर, हड़ताल के अंदर एक और हड़ताल करके, जमीन पर लेटकर जो ताकत 20वें दिन मुझमें बची थी, वो ताकत लगाकर मुझे बाहर निकलना पड़ा. दोस्तों, ये वीडियो मैं थोड़ा दुख और हैरानी के साथ बना रहा हूं. अपने भाइयों-बहनों और छात्रों के लिए 26 दिन भूखा रहने के बाद, जिसमें कि मेरा 11 किलो शरीर खत्म हो गया है, मसल्स चले गए हैं, बॉडी के ऑर्गन्स और दिमाग लगभग डैमेज हो चुके हैं, लद्दाख की कड़कड़ाती ठंड से निकलकर दिल्ली की तपती धरती पर अनशन करने के बाद, क्या मुझे किसी से चरित्र प्रमाणपत्र लेना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था, मैंने अनशन तोड़ा तो क्यों तोड़ा और किसके हाथों तोड़ा और किसके हाथों से नहीं तोड़ा. अब मैं थोड़ा तरल पदार्थ ले रहा हूं. मुझे लगातार फोन आ रहे हैं कि अनशन तोड़ने के लिए मैंने कोई डील की है.

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: सीजेपी ने दोहराई अपनी मांग

सीजेपी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: CJP के आशुतोष रांका ने कहा, ‘उन्होंने (सरकार) दिन का टाइम दिया था 3:30 से 4:00 बजे का. अब जो भी कंफर्मेशन होगा, आपको बता देंगे. लोकेशन अभी तक फाइनलाइज नहीं हुई है. डिस्कशन बहुत साफ है, हमने बाकी जो दो डिमांड्स हैं, जिस पर इन-प्रिंसिपल एग्रीमेंट है, उसमें रिटर्न कंफर्मेशन मिल जाए ताकि वो क्लोज हो. धर्मेंद्र प्रधान पर हमें क्लैरिटी चाहिए कि आप इस्तीफा देंगे, लेंगे या नहीं लेंगे? हां या ना में अब जवाब चाहिए, क्योंकि अब इसमें विचार का कोई बहुत स्कोप नहीं है. जिस व्यक्ति ने 26 दिन भूख हड़ताल कर ली, अपनी जान जोखिम में डाल दी, मतलब देश के भविष्य के लिए इतना कुछ किया, राइट-विंग वाले पता नहीं क्या कर रहे हैं, उनको ही आप जो है ट्रोल कर रहे हैं. उससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता.’ आशुतोष ने आगे बताया कि कांग्रेस का हमें पता नहीं वो क्या सोच रही है, लेकिन बहुत-बहुत ज्यादा कुछ किया है उन्होंने.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top