भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ पुलिस ने तीन नशा तस्करों को पकड़ा:13.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद,...




रामगढ़ जिले की भदानीनगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा (आईपीएस) ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। एसपी रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति एक बिना नंबर प्लेट की हरे और काले रंग की बजाज पल्सर डोमिनार मोटरसाइकिल से अवैध ब्राउन शुगर (हेरोइन) लेकर भुरकुंडा से रामगढ़ मुख्य मार्ग होते हुए बरकाकाना की ओर जा रहे हैं। एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया इस सूचना के आधार पर, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने भदानीनगर ओपी गेट के सामने मुख्य मार्ग पर सघन एंटी-क्राइम चेकिंग शुरू की। मतकमा चौक की तरफ से आ रही एक संदिग्ध बजाज डोमिनार बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। हालांकि, बाइक सवार पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। छापेमारी दल ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एजाज अंसारी, अजमत अंसारी और राहुल कुमार बेदिया के रूप में हुई है। सभी भदानीनगर चिकोर के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान 40 पुड़िया, जिसका कुल वजन 13.65 ग्राम (टेप सहित) ब्राउन शुगर (हेरोइन) और अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद सामान का अनुमानित मूल्य 40 हजार रुपए हैं। इसके बाद, पकड़े गए तीनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top