भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा पुलिस ने 1 करोड़ का अफीम-डोडा जब्त किया:कुंदा से तस्कर गिरफ्तार,...




चतरा पुलिस ने कुंदा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य का अवैध अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है। इस मामले में तेगम गांव निवासी जलेश कुमार नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुलेश्वर महतो का 22 वर्षीय पुत्र जलेश कुमार अपने घर में मादक पदार्थों का बड़ा स्टॉक छिपाए हुए है। इसी सूचना के आधार पर कुंदा थाना पुलिस ने छापेमारी कर यह बरामदगी की। पुलिस के अनुसार, यह अफीम और डोडा पलामू से लाकर बिहार भेजने की तैयारी की जा रही थी। चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती और तस्करी का कारोबार लगातार जारी है, जिसके खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी है। पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उन पर नकेल कसने का प्रयास कर रही है। सूचना के सत्यापन के बाद, सिमरिया एसडीपीओ (SDPO) नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह की टीम ने त्वरित छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 7.540 किलोग्राम अफीम और 293.900 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल भी जब्त मौके से तौलने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी जब्त कर आरोपी जलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए चतरा एसपी एमिनोइस नैथानी ने बताया कि यह अफीम पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में उगाई गई थी। वहां से लाकर इसे तेगम गांव में स्टॉक किया गया था, ताकि इसे ऊंचे दामों पर बिहार के बाजारों में खपाया जा सके। एसपी ने तस्करों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अफीम के काले कारोबार से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है। अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें कुर्क किया जाएगा। पुलिस पूर्व में भी कई तस्करों की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत जेल भेजकर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top