भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Hyderabad News I हैदराबाद में परिवार संग घूमें ये 5 अनोखी जगहें...


होमफोटोदेश

हैदराबाद की ये अनोखी जगहें नहीं देखीं तो अधूरी रह जाएगी ट्रिप,जरूर करें विजिट

Last Updated:

हैदराबाद सिर्फ चारमीनार और गोलकोंडा किले तक सीमित नहीं है. अगर आप इस वीकेंड परिवार के साथ कुछ अलग और यादगार अनुभव करना चाहते हैं, तो शहर की इन 5 अनोखी जगहों का रुख करें. अजीबोगरीब कारों वाले सुधा कार म्यूज़ियम से लेकर दुर्गम चेरुवु की खूबसूरत झील और चौमहल्ला पैलेस की शाही विरासत तक, यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ खास देखने और करने को मिलेगा.

हैदराबाद में चारमीनार और गोलकोंडा किला तो हर कोई जाता है, लेकिन अगर आप इस वीकेंड अपने परिवार के साथ कुछ अलग, अनोखी और अजब-ग़ज़ब जगहों का अनुभव करना चाहते हैं. तो इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएं, सुबह जल्दी निकलें ताकि आप बिना भीड़ के आराम से घूम सकें.

लाड बाज़ार और मीना बाज़ार
अगर आपके परिवार को रौनक, शॉपिंग और पुरानी दुनिया का अनुभव पसंद है तो चारमीनार के पास का यह हिस्सा किसी अजूबे से कम नहीं है. चमचमाती चूड़ियों, मोतियों के गहनों और पारंपरिक कपड़ों से सजी ये तंग गलियां रात के वक्त रोशनी में नहा उठती हैं. यहां की चहल-पहल, मोल-भाव का माहौल और पारंपरिक नज़ाकत परिवार के साथ एक अनोखा वीकेंड एक्सपीरियंस देती है.

नेहरू जूलॉजिकल पार्क
हैदराबाद का चिड़ियाघर तो मशहूर है ही, लेकिन इसके अंदर बना नोक्टर्नल हाउस बेहद अनोखा है. यहां दिन के समय कृत्रिम रूप से रात का माहौल बनाया जाता है, ताकि लोग उन जानवरों और पक्षियों को सक्रिय देख सकें जो सिर्फ रात में जागते हैं. जैसे चमगादड़, उल्लू, और कुछ खास तरह की बिल्लियां दिन के उजाले में रात का यह अनुभव बच्चों के लिए बेहद रोमांचक होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुर्गम चेरुवु सीक्रेट लेक
हाई-टेक सिटी के बीचों-बीच स्थित इस झील को कभी सीक्रेट लेक कहा जाता था क्योंकि यह पहाड़ियों के बीच छुपी हुई थी. अब यहां भारत के सबसे खूबसूरत केबल ब्रिजों में से एक बना है. शाम के समय जब इस ब्रिज पर रंग-बिरंगी लाइट्स जलती हैं, तो नज़ारा देखने लायक होता है. यहां आप परिवार के साथ बोटिंग का मज़ा ले सकते हैं लेक-फ़्रंट पार्क में टहल सकते हैं और शानदार तस्वीरें खींच सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top