भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छात्राओं को अधिकारों व योजनाओं की दी जानकारी




सिटी रिपोर्टर | बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर शुक्रवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से चास स्थित जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्रा सशक्तिकरण एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की करीब 200 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला अधिकारों और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित कर ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पीएम मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि की जानकारी भी दी गई, ताकि छात्राएं स्वयं और अपने परिवार को इन योजनाओं का लाभ दिला सकें। कार्यक्रम में छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए क्विज, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top