पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच-23 स्थित तेलीडीह मोड़ से आगे महार| अपार्टमेंट के पास गुरुवार की रात करीब 10:50 बजे सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि गाय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घायल की पहचान और हादसे की परिस्थितियों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक अन्य दुर्घटना सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम के पास हुई। इसमें एक महिला सड़क पर चल रही एक भैंस को टक्कर मार बैठी, इससे महिला सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने उसे उठाया। इससे महिला मामूली रूप से जख्मी हुई है।
Source link