लोहरदगा|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 25 जुलाई को संध्या साढ़े चार बजे जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले नीट/सीबीएसई परीक्षा संबंधी अनियमितताओं, छात्रों पर हुए अन्याय व दमन के विरोध में कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन से पावरगंज चौक तक जाना है। इसकी जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखैर भगत ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों के भविष्य की रक्षा, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है। वहीं उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, सभी अग्रिम संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, अल्पसंख्यक, एससी, एसटी, ओबीसी विभाग सहित सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की।
Source link