भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Tata Product : चायपत्ती से लेकर नमक तक, सब महंगा करने वाली...


Last Updated:

Tata Product Price : टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट ने अपने उत्पाद की कीमतों को दोबारा बढ़ाने की तैयारी कर ली है. कंपनी का कहना है कि आने वाले कुछ समय में अगर उत्पादन की लागत ऐसे ही बढ़ती रही तो कई प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं.

चायपत्ती से लेकर नमक तक, सब महंगा करने वाली है टाटाZoom

टाटा कंज्यूमर अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने की तैयारी में है.

नई दिल्ली. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने शुक्रवार को कहा कि यदि इनपुट लागत में अस्थिरता बनी रहती है तो वह चुनिंदा उत्पादों की कीमतें बढ़ा सकती है. कंपनी ने बताया है कि खाने-पीने की चीजों की दमदार बिक्री के कारण तिमाही लाभ मजबूत रहा है. यह भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती डिमांड को दिखाता है. कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव का कहना है कि कमोडिटी की बढ़ती कीमत, पैकेजिंग की लागत से मार्जिन पर दबाव बढ़ रहा है. इस वजह से कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन रहा है.

एक अधिकारी ने बताया कि यदि जरूरी हुआ तो हम आगे भी कीमतें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. पश्चिम एशिया की स्थिति काफी बिगड़ रही है, इसलिए लागत भी बढ़ती जा रही है. भारतीय कंपनियां अपने मार्जिन की रक्षा के लिए उत्पादों की कीमतें बढ़ा रही हैं. इसके अलावा पैक के आकार को कम कर रही हैं और लागत में कटौती कर रही हैं, क्योंकि मध्य पूर्व के युद्ध ने व्यापार मार्गों को बाधित कर दिया है और विश्व स्तर पर इनपुट लागत बढ़ा दी है. ऊपर से डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये ने महंगाई और बढ़ा दी है.

टाटा कंज्यूमर का तगड़ा मुनाफा
30 जून को समाप्त पहली तिमाही के दौरान टाटा कंज्यूमर को शुद्ध लाभ 28% बढ़कर 4,027 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि, विश्लेषकों ने 4,200 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था. कंपनी ने कहा कि टाटा टी, टेटली, ऑर्गेनिक इंडिया और चिंग्स सीक्रेट जैसे ब्रांडों की कीमतों में उछाल आने वाला है. कंपनी ने राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी का राजस्व 13% बढ़ा, जबकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार 17% बढ़ा है. इस दौरान कंपनी के कुल राजस्व में 12% बढ़कर 5,349 करोड़ रुपये रहा है.

कॉफी और नमक का बढ़ा कारोबार
टाटा कंज्यूमर ने बताया कि उसके भारत नमक और कॉफी व्यवसायों में 7% और 24% की वृद्धि हुई है. टाटा कंज्यूमर संयुक्त उद्यम के माध्यम से भारत में स्टारबक्स नाम से कॉफी बिजनेस चलाता है. उसका सालाना परिचालन मार्जिन 50 से 70 आधार अंक तक बढ़ेगा और राजस्व दोहरे अंकों में बढ़ेगा. इस सप्ताह की शुरुआत में नेस्ले इंडिया ने अपने उत्पाद समूहों में दोहरे अंकों की वृद्धि पर उच्च लाभ दर्ज किया.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top