भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक:अवैध शराब की तस्करी रोकें,...




सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने राज्य में अवैध शराब का उत्पादन, भंडारण, परिवहन और तस्करी पर हर हाल में अंकुश लगाने की हिदायत दी। सीएम ने कहा कि अवैध शराब से सिर्फ सरकारी राजस्व को ही नुकसान नहीं होता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। इसलिए इस कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने विभाग में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। सीएम ने कहा कि जेएसएससी के माध्यम से सभी खाली पदों पर समय-सीमा के भीतर नियुक्ति करें। क्योंकि पर्याप्त मानव संसाधन के बिना योजनाओं और कानून का प्रभावी क्रियान्वन संभव नहीं है। शराब परिवहन वाली गाड़ियों में लगेगा जीपीएस
मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब परिवहन में लगी सभी गाड़ियों को जीपीएस ट्रैकिंग और डीजी लॉक जैसी तकनीक से जोड़ें। इससे इसकी रियल टाइम निगरानी हो सकेगी। तकनीक आधारित निगरानी से शराब की अवैध ढुलाई और चोरी-छिपे होने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top