भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शहर के काली मंदिर मैदान में अवैध रूप से खड़े हो रहे...



गढ़वा| शहर के चिनिया मोड़ के समीप स्थित काली मंदिर का मैदान इन दिनों अवैध रूप से ऑटो स्टैंड में तब्दील होता जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक ऑटो चालक यहां अपने वाहन खड़े कर सवारी का इंतजार करते रहते हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर के सामने लगातार ऑटो खड़े रहने से श्रद्धालुओं को आने-जाने में कठिनाई होती है। विशेषकर पूजा-अर्चना के समय महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भीड़ और वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने कहा कि यह मैदान धार्मिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए है। लेकिन इसे अस्थायी ऑटो स्टैंड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top