भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सड़क दुर्घटना कम करने के लिए कार्रवाई करें थानेदार, मादक पदार्थो की...




भास्कर न्यूज|गुमला पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां की अध्यक्षता में चंडाली में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में उच्च न्यायालय द्वारा पोस्को, एससी-एसटी, एनडीपीएस और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पारित आदेशों की जानकारी दी गई और उनके अनुपालन के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही श्रावण मास और स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। पोस्को, एससी-एसटी, अज्ञात हत्या, बलात्कार और अपहरण से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई। लूट, डकैती और गृहभेदन जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। सूचना के अधिकार और जन शिकायत से जुड़े आवेदनों का समय पर निपटारा करने के आदेश दिए गए। शीर्षवार लंबित मामलों, स्थाई वारंट, कुर्की और इश्तेहारों का जल्द से जल्द निष्पादन करने को कहा गया। पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से जुड़े कागजातों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा, ईडीएआर/ आइआरएडी, डायल 112 और ई-सक्षय ऐप में महत्वपूर्ण मामलों को एफआइआर से लिंक करने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए बिना हेलमेट, शराब पीकर गाड़ी चलाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top