नवडीहा|बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को मानसिक, बौद्धिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सियाटांड़ स्थित वेव इंटरनेशनल स्कूल में ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)’ विषय पर डीएलडी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन प्राचार्य डॉ. कृष्णा सिंह एवं उपप्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें ओपन माइंडवर्ल्ड स्कूल (धारियादिह), मंथन वैली सेंट अल्बर्ट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राजधनवार), डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल (राजधनवार) तथा मेजबान वेव इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में एलबी कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य प्रो. कमल नयन सिंह, सुभाष टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. ओमप्रकाश राय तथा वेव इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने नवीन शिक्षण पद्धतियों, गतिविधि-आधारित शिक्षण व डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।
Source link