भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

320 किलो गांजा जब्त, कीमत 1.5 करोड़ रुपए:बिहार से पलामू पहुंचा था...




पलामू के जपला-छतरपुर रोड पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 320 किलोग्राम गांजा से लदे एक ट्रक को जब्त किया। बरामद गांजा की खुदरा बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गंम्हरिया गांव के पास की। सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या UP-14 FT-6583 बिहार से जपला होते हुए छतरपुर की ओर भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। लकड़ी के गुप्त चैंबर में छिपाया गया था गांजा तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक के डाले में लकड़ी का एक गुप्त चैंबर बनाकर उसमें 10 प्लास्टिक बोरों में गांजा छिपाकर रखा हुआ पाया। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर बरामद सामग्री के गांजा होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौके से छतरपुर के मदनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय चालक राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े तार, जांच तेज इस मामले में हुसैनाबाद थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। गांजा की खेप कहां से लाई गई और इसका गंतव्य क्या था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top