![]()
भास्कर न्यूज | गिरिडीह आसनसोल-सियालदह एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12384) का विस्तार की मांग रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज ने पूर्व रेलवे, कोलकाता के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक से दूरभाष पर बात की। वार्ता के दौरान राज कुमार राज ने गिरिडीह के यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग से अधिकारियों को अवगत कराया और ट्रेन का विस्तार गिरिडीह तक करने का आग्रह किया। पीसीओएम ने मामले पर गंभीरता से विचार करने तथा प्रस्ताव का परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। राज कुमार राज ने बताया कि गिरिडीह के लोगों को कोलकाता आने-जाने में बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कोलकाता जाकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी, ताकि इस मांग को प्रभावी ढंग से रखा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आसनसोल-सियालदह एक्सप्रेस का विस्तार गिरिडीह तक होता है तो जिले के हजारों यात्रियों, छात्रों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों को सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।
Source link