भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डूरंड कप… श्रीलंका आर्मी को टक्कर देगी जमशेदपुर एफसी, दोपहर 2 बजे...




एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप-2026 का रविवार को रांची में भव्य आगाज होगा। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाला उद्घाटन समारोह भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्वस्तरीय फुटबॉल का एक अनूठा और अविस्मरणीय संगम बनेगा। उद्घाटन समारोह शाम चार बजे से शुरू होगा। एक एक घंटे तक रंगारंग कार्यक्रम के बाद शाम पांच बजे टूर्नामंट का उद्घाटन मैच इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका आर्मी की डिफेंडर्स एफसी के बीच खेला जाएगा। आयोजकों ने उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दर्शकों के लिए दोपहर दो बजे से प्रवेश शुरू होगा। टिकट या पास से ही एंट्री : पेज 11 शाम 4 बजे शुरू होगा उद‌्घाटन कार्यक्रम, शाम 5 बजे से मैच 8000 वीआईपी और मीडिया के लिए 21000 सीट आम लोगों के लिए है 29000 दर्शक स्टेडियम में एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top