पत्थलगडा | आदिवासी क्लब पत्थलगड़ा की ओर से आगामी 1 अगस्त से प्रखंड मुख्यालय के उमाकांत पाठक खेल मैदान में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन समिति ने बताया कि आयोजन में स्थानीय टीमों को प्राथमिकता दी जा रही है। समिति के अध्यक्ष सनिका मुंडा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 1 अगस्त को होगा और उसी समय से मैचों की शुरुआत होगी।
Source link