भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टेंट सिटी का निरीक्षण कर दिए सुविधाओं को दुरुस्त के निर्देश



भास्कर न्यूज | दुमका दुमका के राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा रविवार को बासुकीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने टेंट सिटी सहित मेला क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल तथा सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को साफ शब्दों में निर्देश दिया कि टेंट सिटी में रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि हर टेंट में रोजाना बेडशीट बदली जाए और सफाई से कोई समझौता न हो। डीसी ने पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, मोबाइल चार्जिंग रूम की माकूल व्यवस्था करने और सुरक्षा को और चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए। शौचालयों की नियमित सफाई पर खास जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे मेला काल में स्वच्छता प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। डीसी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक माहौल मिले, इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top