भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तैयारी . केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो भाजपा बोकारो जिला की संगठनात्मक बैठक रविवार को हरला मंडल कार्यालय, सेक्टर-8 में जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण एवं बूथ स्थापना अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के प्रभावी आयोजन तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर जिला और मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी अभियानों को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। धनबाद के सांसद ढुलू महतो और बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए। जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज ने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हरला मंडल अध्यक्ष बृज दुबे ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, प्रवासी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बोकारो | भारतीय जनता पार्टी माराफारी मंडल की ओर से रविवार को रितुडीह विवाह मंडप में सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद लालू ने की। कार्यक्रम में भाजपा नेता विवेक सिंह, मंडल प्रभारी मनोज सिंह, मंडल प्रवासी प्रभारी नीरज कुमार, डॉ. अशोक कुमार और धनंजय चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर देखा गया। विवेक सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि सभी 70 बूथों पर योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों को दूर करने में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद लालू ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top