पेटरवार | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चले छात्र आंदोलन की सफलता पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शनिवार को तेनु चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी जताई। जिला सचिव इफ्तिखार महमूद ने कहा कि देशभर में करीब एक माह तक चले छात्र आंदोलन में आंदोलनकारियों ने संयम और शांति बनाए रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद सरकार ने बल प्रयोग कर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज की भी आलोचना की।
Source link