भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Kanya rashifal 28 july 2026 Virgo horoscope in hindi think...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 28 july 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला है. निवेश, उधार और नए काम से बचें. सुबह अच्छी खबर मिल सकती है, पर आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. दोपहर 3:50-5:58 बजे राहुकाल में शुभ कार्य टालें. सुबह 7:10-9:50 बजे अमृत काल में महत्वपूर्ण काम करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का असर हर किसी की जिंदगी पर देखने को मिलता है.किसी के लिए दिन खुशियां लेकर आता है तो किसी के लिए थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है. अगर आपकी राशि कन्या है तो आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, जिसका सीधा प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर पड़ेगा.देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने बताया कि आज पूरे दिन सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है. छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें.

मन आपका प्रशन्न रहेगा लेकिन आत्मविश्वास मे थोड़ी कमी दिखेगी
ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज सुबह आपके लिए एक अच्छी खबर आने के योग बन रहे हैं.परिवार, नौकरी या किसी पुराने रुके हुए काम से जुड़ी कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.हालांकि दिन चढ़ने के साथ आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. ऐसे समय में निराश होने के बजाय धैर्य बनाए रखें. अगर कोई बड़ा फैसला लेना हो तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें. आज किसी नए काम की शुरुआत करना शुभ नहीं माना गया है. अगर नया कारोबार शुरू करने, नया समझौता करने या किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की सोच रहे हैं तो उसे किसी और दिन के लिए टाल देना बेहतर रहेगा.

आज किसी को भी धन उधार ना दें
धन से जुड़े मामलों में भी आज विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. किसी को उधार पैसे देने से बचें और किसी भी योजना में निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें.शेयर बाजार, जमीन, कारोबार या किसी अन्य जगह पैसा लगाने का मन बना रहे हैं तो आज ऐसा करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. खर्च करते समय भी बजट का ध्यान रखें.वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन थोड़ा सतर्क रहने का है.ऑफिस में अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें. अपनी जिम्मेदारियां खुद निभाएं, क्योंकि छोटी सी चूक आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. आलस्य भी आज आपका सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है, इसलिए समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें.

आज का शुभ और अशुभ समय
आज के शुभ और अशुभ समय की बात करें तो दोपहर 3 बजकर 50 मिनट से शाम 5 बजकर 58 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए. वहीं सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक अमृत काल रहेगा. यह समय पूजा-पाठ, शुभ कार्य, नई शुरुआत या किसी महत्वपूर्ण काम के लिए काफी अच्छा माना गया है. अगर कोई जरूरी काम करना हो तो कोशिश करें कि उसे अमृत काल में ही पूरा करें.

हनुमान चालीसा का करे पाठ
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल का कहना है कि आज कन्या राशि के जातक अगर भगवान हनुमान की विशेष पूजा करें तो दिन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें तथा श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना बनेगी. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला है.धैर्य, समझदारी और सतर्कता के साथ दिन बिताएंगे तो लाभ मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी, आलस्य और बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top