भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जूडो प्रतियोगिता के लिए बालिका टीम हुई रवाना




सिटी रिपोर्टर| बोकारो सीबीएसई की ओर से 30 जुलाई तक प्रयागराज स्थित गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल में आयोजित ईस्ट जोन बालिका जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एमजीएम स्कूल बोकारो की 32 सदस्यीय टीम शनिवार को रवाना हुई। विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि एमजीएम स्कूल की टीम पिछले दो वर्षों से लगातार ओवरऑल चैंपियन रही है। इस वर्ष भी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतर रही हैं। प्रतियोगिता में 11, 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय की टीम में सभी आयु वर्गों की कुल 32 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो विभिन्न भार वर्गों में मुकाबला करेंगी। प्राचार्य ने बताया कि ईस्ट जोन प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top