भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मोरहाबादी के बिरसा स्टेडियम में शौर्य:डूरंड कप… जमशेदपुर एफसी ने श्रीलंका आर्मी...




संस्कृति और फुटबॉल का संगम
135वें डूरंड कप-2026 के रांची चरण का आगाज रविवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुआ। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में सेना के शौर्य, देशभक्ति और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का शानदार संगम देखने को मिला। उद्घाटन मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने श्रीलंका आर्मी की टीम डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। मैच से पहले हुए उद्घाटन समारोह में फ्लाई-पास्ट, सेना के पाइप एंड ड्रम बैंड और गोरखा और सिख रेजिमेंट की प्रस्तुतियों ने स्टेडियम का माहौल जोश से भर दिया। डूरंड कप के थीम गीत ‘खेलेंगे-खेलेंगे, दिल से खेलेंगे’ पर कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद उद्घाटन समारोह में खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, श्रीलंका आर्मी फुटबॉल टीम के मेजर जनरल डब्ल्यू एमपीडब्ल्यू एनडीबी वीराकून, पूर्वी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह, मेजर जनरल दिनेश कुमार सिंह, रांची क्षेत्र के जीओसी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, सांसद महुआ माझी, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन व अन्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top