भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

समय बचाने के लिए जान जोखिम में नहीं डाले




भास्कर न्यूज | लातेहार ​लातेहार स्टेशन परिसर और पूर्वी रेलवे फाटक पर रविवार को रेल यात्रियों व आम नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एक विशेष नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को रेल यात्रा और रेल फाटक पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति देते रेलवे फाटक बंद रहने की स्थिति में कभी भी जल्दबाजी में ट्रैक पार नहीं करने का संदेश दिया। साथ ही, बंद फाटक के नीचे से गुजरने, ट्रेन के नीचे से होकर पटरी पार करने या चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने जैसी जानलेवा आदतों से बचने की सलाह दी। ​यातायात निरीक्षक ज्ञान रंजन ने बताया कि अक्सर लोग समय बचाने के चक्कर में बंद रेलवे फाटक या खड़ी ट्रेन के नीचे से पटरी पार करने का जोखिम उठाते हैं, जो गंभीर दुर्घटना का कारण बनता है। उन्होंने आम जनता और यात्रियों से अपनी जान जोखिम में नहीं डालने, नियमों का पालन करने, हमेशा फुट ओवरब्रिज या अधिकृत रास्तों का ही उपयोग करने सहित रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की। मौके पर स्टेशन प्रबंधक बीएन सिंह, सीएसआई मनसुख बोद्रा, समेत अन्य थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top