भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aaj ka Mausam: द‍िल्‍ली-यूपी से ह‍िमाचल तक आज से झूमेगा मौसम, पूरे...


होमताजा खबरदेश

द‍िल्‍ली-यूपी से ह‍िमाचल तक झूमा मौसम, पूरे हफ्ते झमाझम बारिश का अलर्ट

Last Updated:

Aaj ka Mausam: आज से एक बार फ‍िर बार‍िश का दौर शुरू हो रहा है. भारत मौसम व‍िभाग ने कई राज्‍यों में भारी बार‍िश की चेतावनी दी है. इन राज्‍यों में उत्‍तरी, उत्‍तरी-पश्‍च‍िमी और पूर्वोत्‍तर के राज्‍य शाम‍िल हैं. IMD ने जुलाई के आखिरी हफ्ते में राहत के साथ ही चेतावनी दी है. इस दौरान पहाड़ों पर ह‍िमस्‍खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं. हालां‍क‍ि गर्मी से राहत म‍िलेगी.

द‍िल्‍ली-यूपी से ह‍िमाचल तक झूमा मौसम, पूरे हफ्ते झमाझम बारिश का अलर्टZoom

झमाझम बारिश का आ गया मौसम, जुलाई के इस हफ्ते में खूब बरसेंगे मेघ, IMD ने राहत के साथ दी चेतावनी

Aaj Ka Mausam:

जुलाई के महीने में बारिश का इंतजार अब खत्म हो रहा है. आज यानि मंगलवार से झमाझम बरसात का दौर शुरू हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो जुलाई के आखिरी हफ्ते में देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. खासतौर पर उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी, पश्चिमी और पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर पानी बरसने वाला है. हालांकि आईएमडी ने इस दौरान राहत की खबर देने के साथ ही चेतावनी भी जारी की है.

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आज देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय बना रहेगा. 28 जुलाई को उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. पूरे देश में ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में एकदम नरमी आएगी और तापमान सामान्य से काफी नीचे लुढ़क सकता है, जिससे लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलने वाली है.वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. इस दौरान हवा की स्पीड 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा हो सकती है.

आईएमडी का अनुमान है कि 3 राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में आज से अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं. पहाड़ी इलाकों में होने वाली ये बारिश मुसीबत भी लेकर आ सकती है. इन स्थानों पर भारी बरसात से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है वहीं मैदानी इलाकों में नदियों में उफान और अचानक बाढ़ के खतरे की आशंका है.

आज से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्तर की बारिश हो सकती है, कहीं ज्यादा तो कहीं कम, हालांकि कई स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है.

जबकि राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं. विशेष रूप से पूर्वी राजस्थान में 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच तेज या अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी इस सप्ताह के आखिर तक अच्छी वर्षा होने की संभावना है.

गिर जाएगा तापमान, गर्मी से मिलेगी राहत
देशभर में अच्छी बारिश के चलते तापमान में अच्छी गिरावट देखने को मिलेगी. उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कई डिग्री कम है. यही हाल दिल्ली-एनसीआर में भी दिखाई देगा और यहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इससे इलाकों में ठंडक रहेगी. हालांकि पहाड़ी राज्यों में तापमान और अधिक नीचे गिर सकता है.

अगले 7 दिनों के लिए आईएमडी का अलर्ट
आईएमडी ने अगले 7 दिनों के लिए मानसून के सक्रिय रहने का अलर्ट जारी किया है. इस पूरे सप्ताह में और अगस्त के शुरुआती दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी राजस्थान में कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी समय-समय पर तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top