भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, धनबाद… 19 जिलों में आज बारिश मचाएगी गदर, IMD का ऑरेंज...


रांची: झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज झारखंड के अधितम जिलों में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. आज झारखंड का अधिकतम 28-34°C और न्यूनतम 21-26°C के आसपास रहने वाला है. वहीं, रांची, धनबाद और साहिबगंज समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और चतरा सहित झारखंड के अधिकतम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इनमें कुछ जिलों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है. आज लगभग सभी जिलों में बारिश होने उम्मीद है.

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

वहीं, बारिश के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना रहने की संभावना है. इन जिलों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.

जानें आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान

आज झारखंड के अधिकतम जिलों में न्यूनतम तापमान लगभग 22 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश अधिक होने के कारण तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है.

आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

आज IMD ने झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना जताई है. विशेष रूप से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और दुमका में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. साथ ही खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

झारखंड के इन जिलों में है भारी बारिश का खतरा

रांची मौसम विभाग ने आज झारखंड के चार जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के कारण जलभराव और स्थानीय स्तर पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. साथ ही संबंधित जिला प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

झारखंड में कल इन जिलों में हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. वहीं, रांची, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी रिकॉर्ड की गई. साथ ही जमशेदपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 31 मिमी वर्षा दर्ज की गई है.

बारिश की वजह से IMD की सलाह

आज मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनियों पर नज़र रखें. इसके अलावा किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top