भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावन सेवा और समर्पण का है पर्व




भास्कर न्यूज |लातेहार सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचने वाले लाखों कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम, लातेहार का सेवादल रविवार को देवघर के लिए रवाना हुआ। संस्था की ओर से लगातार 12 वर्षों से खजुरिया स्थित भूत बंगला कांवरिया पथ पर निशुल्क सेवा शिविर का संचालन किया जा रहा है। इस वर्ष भी संस्था समर्पण के साथ सेवा कार्य करेगी। सेवादल को विधायक प्रकाश राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू तथा संस्था के संयोजक रामनाथ अग्रवाल ने रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और सेवादल के सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ सेवा यात्रा का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि सावन केवल पूजा-अर्चना का महीना नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि जो लोग निस्वार्थ भाव से कांवरियों की सेवा करते हैं, वे वास्तव में मानवता की सेवा कर रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू ने कहा कि समाज में सेवा की परंपरा को जीवित रखने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। युवाओं को भी ऐसे सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए। संस्था के संयोजक रामनाथ अग्रवाल ने बताया कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक देवघर के खजुरिया स्थित भूत बंगला कांवरिया पथ पर निशुल्क सेवा शिविर संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, नगर अध्यक्ष महेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन, श्याम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संतोष मिश्रा, राजधानी यादव, मुरली अग्रवाल, संजय तिवारी, रघुपाल सिंह, मुकेश पाण्डेय, मनोज कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन पाण्डेय ने किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top