भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा घाटी में बस-ट्रक की टक्कर:वाहन आपस में टकराए, घंटों जाम से...




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार के सिवान से टाटा जा रही ‘शिव शक्ति’ नामक बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस को बचाने के प्रयास में ट्रक भी नियंत्रण खो बैठा और आगे चलकर दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ा। देखते ही देखते हाईवे पर चार वाहन आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद यात्रियों में मचा हड़कंप इस भीषण टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। अचानक हुए हादसे से लोग घबरा गए और बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में सभी वाहनों के चालक और यात्रियों को केवल मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। घाटी में घंटों लगा रहा जाम टक्कर के बाद चारों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े हो गए, जिससे कोडरमा घाटी में लंबा जाम लग गया। रांची-पटना जैसे व्यस्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लंबी दूरी तय कर रहे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी वाहनों को सड़क से हटवाया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया। घंटों बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही फिर से सुचारु हो सकी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top