Last Updated:
Ranchi Best Places For Morning Walk: रांची में मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक करने के लिए कुछ खास जगहें हैं जो बेहद पसंद की जाती हैं. यहां बच्चे साइकिल चलाते हैं, लोग मेडिटेशन, योग करते हैं और गाड़ियों की आवाजाही नहीं होती. शांत वातावरण, साफ-सफाई और प्रकृति से नजदीकी इन जगहों को खास बनाती है.
बूढ़े-बुजुर्ग खासतौर पर कोई ऐसी जगह ढूंढते हैं, जहां पर वह इवनिंग, मॉर्निंग वॉक और योगा आराम से कर पाएं. ऐसे में रांची में कुछ जगहें हैं जो बेस्ट मानी जाती हैं. इसी क्रम में पहला नाम आता है मोराबादी ग्राउंड का. इसके अलावा आपको स्मार्ट सिटी, धुर्वा डैम जैसी लोकेशन पर भी जाना चाहिए, जहां पर आपको बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा.
यहां पर गाड़ी बिल्कुल भी नहीं चलती. सुबह 8:00 बजे तक लोग वॉकिंग, योगा और मेडिटेशन जैसी गतिविधियां करते हैं. खूबसूरत लोकेशन के बीच यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होती. उम्रदराज लोगों का यह पसंदीदा स्पॉट होता है. सबसे पहले बात करें मोराबादी मैदान की तो यहां गजब का उत्साह देखने को मिलता है. हर वर्ग के लोग पूरे उत्साह के साथ सुबह 5:00 बजे ही आ जाते हैं और 10:00 बजे तक यहां लोगों का मेला लगा रहता है.
इसके बाद आप रांची के धुर्वा डैम पर आ जाइए. यहां भी फोर व्हीलर नहीं चलती है. सुबह और शाम डैम के किनारे खूबसूरत नजारों के बीच लोग मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक और मेडिटेशन करना पसंद करते हैं. शाम का पूरा गुलाबी आसमान देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ जाते हैं. ऐसे नजारों के बीच एक्सरसाइज करना लोगों को खूब भाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इतना ही नहीं, यहां सुबह आपको गन्ने के जूस से लेकर कई तरह के जूस देखने को मिलेंगे. डायबिटीज के लिए शुगर फ्री ड्रिंक भी उपलब्ध होती है. इसके अलावा स्प्राउट्स की कम से कम 10 से 15 वैरायटी मिल जाती हैं. यानी अगर आप मॉर्निंग वॉक करने के बाद हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहते हैं, तो यहां हेल्दी डाइट के गजब ऑप्शन मिलते हैं, वह भी ₹50 के अंदर.
इसके बाद आपको रांची की ध्रुव स्मार्ट सिटी में आ जाना चाहिए. स्मार्ट सिटी खूबसूरत जंगलों के बीच बसी हुई है. यहां एकदम पक्की और चिकनी सड़क बनी हुई है. कोई गाड़ी नहीं चलती, क्योंकि यहां अभी तक कोई घर बना ही नहीं है. लाइट और कैमरा जैसी सुविधाएं भी लगाई गई हैं. ऐसे में लोगों को शांत माहौल में एक्सरसाइज और वॉकिंग करना काफी पसंद आता है.
शहर से थोड़ा बाहर होने के कारण यहां शोर-शराबा बिल्कुल नहीं रहता. खासतौर पर यहां से सनराइज और सनसेट का बहुत ही मनोरम नजारा दिखता है. यही कारण है कि लोग यहां आना पसंद करते हैं. यहां आप चाहें तो टू व्हीलर लेकर ड्राइविंग भी कर सकते हैं. हालांकि, यहां एक स्पीड लिमिट होती है, जिसका आपको ध्यान रखना होगा.