Last Updated:
Ranchi Success Story: रांची की नैना मेकॉन कॉलोनी में घर से ही डिजाइनर कपड़े व साड़ियां बनाती हैं.10 साल से यह काम कर रही नैना महीने के ₹50,000 तक कमाती हैं. वह सीधे मैन्युफैक्चरर से खरीदती हैं, जिससे ग्राहक को सस्ते में देती हैं.आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली नैना मेकॉन कॉलोनी में रहती हैं. जो कभी महेंद्र सिंह धोनी की कॉलोनी हुआ करती थी और आज भी इन्हीं के नाम से जाना जाता है. नैना यहां काफी लोकप्रिय हैं. वह इसलिए क्योंकि, उनका अपने घर में एक स्टूडियो है. जहां पर वह एक्सक्लूसिव डिजाइनर कपड़े और साड़ियों का कलेक्शन तैयार करती हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलाता के बारे में.
मेकॉन कॉलोनी में आलम यह है कि हर घर में महिलाएं उनकी डिजाइन का कपड़ा जरूर पहनती हैं. पिछले 10 साल से नैना यह काम कर रही हैं. जहां महीने का 50,000 रुपए तक की इनकम आराम से कर लेती हैं. नैना बताती हैं कि उन्होंने अपने घर में ही एक स्टूडियो अपने रूम में बना लिया है. वह दुकान का संचालन नहीं करती हैं. क्योंकि दुकान में कई खर्च होते हैं तो उन्होंने सोचा बेकार का खर्च करने से अच्छा है. क्यों ना अपने कस्टमर को और सस्ते में ही कपड़े दूं.
मैन्युफैक्चर से सीधा खरीद कर लाती हैं सामान
नैना बताती हैं कि वह वह मैन्युफैक्चर से सीधा खरीद कर लाती हैं. जहां जो चीज बनती है. जैसे अगर भागलपुर का सिल्क है तो वह सीधा वहीं पर जाती हैं, जयपुरी की कुर्ती है तो वह सीधा वहीं पर जाकर लाती हैं. जो बनाते हैं, उनसे सीधा कांटेक्ट करके डिजाइन देखकर. ऐसे में बीच में कोई नहीं होता और न ही दुकान का खर्चा होता है. यही कारण है कि वह 10,000 के कपड़े 5000 रुपए में ही देती हैं.
उनके सारे कपड़े काफी हाई क्वालिटी के होते हैं. इसमें आप उन्हें चैलेंज कर सकते हैं. जैसे कि हमारे पास कुर्ती मलबेरी सिल्क के होते हैं, एकदम प्योर मूलबेरी सिल्क. यहां पर आपको 3 से ₹4000 के बीच उनके पास मिल जाएगी. आप बाहर जाकर दाम पता करेंगे तो 10,000 से नीचे नहीं मिलेगा. यही कारण है कि महिलाएं उनके पास शॉपिंग करने के लिए बेताब रहती हैं.
चार कपड़े से शुरू किया था सफर
नैना बताती हैं कि उन्होंने चार कपड़े से सफर शुरू किया था, लेकिन हमेशा अपने कपड़े और अपने दाम के प्रति काफी ईमानदार रही. यही कारण है कि आज यह चार कपड़ों का सफर कई हजार कपड़ों में तब्दील हो चुका है. आज वह अपने पैरों पर खड़ी हैं. और आत्मनिर्भर हैं. दूसरी महिलाओं को भी यही सलाह देती हैं. आपका जो भी मन हो, जो भी फैशन हो, आप अपने घर से छोटे स्तर से ही शुरू करो, लेकिन शुरू जरूर करो.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें