भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Lok Sabha LIVE Today | Parliament Paper Leak Bill | Sansad TV...


होमताजा खबरदेश

संसद में अभिषेक बनर्जी के बयान पर हंगामा, स्पीकर पर तमतमा गईं महुआ मोइत्रा

Last Updated:

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा हो रही है. लोकसभा में इस बिल पर 10 घंटे तक बहस होगी. विपक्ष सदन में सरकार पर हालिया आंदोलन को आधार बनाते हुए तीखे हमले कर रहा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार के ईगो पर तंज कसा है. वहीं कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने एनटीए के स्टाफ और नीट आरोपियों की बेल पर गंभीर सवाल उठाए हैं. सत्ताधारी बीजेपी ने इसे परिवर्तनकारी बिल बताया है. देखें, लोकसभा में बहस के लाइव अपडेट्स.

संसद में अभिषेक बनर्जी के बयान पर हंगामा, स्पीकर पर तमतमा गईं महुआ मोइत्राZoom

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी और महुआ मोइत्रा. (फोटो : संसद TV)

नई दिल्ली: मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर जोरदार हंगामा हो रहा है. मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद कार्यवाही फिर से शुरू हुई. सदन में पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल 2026 पर चर्चा चल रही है. विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस बिल पर चर्चा के लिए पहले छह घंटे का टाइम तय था. लेकिन विपक्ष की डिमांड पर इसे बढ़ाकर 10 घंटे कर दिया गया है. स्पीकर ओम बिरला ने भी सभी सदस्यों को अपने विचार रखने की अनुमति दी है.

Lok Sabha | Parliament Monsoon Session | संसद | लोकसभा की कार्यवाही

  • एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस विधेयक की तारीफ करने लायक सिर्फ एक बात है कि यह अंग्रेजी में लिखा गया है. मारन ने कहा कि “वन इंडिया, वन एग्जाम” जैसी व्यवस्था देश के लिए सही नहीं है, क्योंकि भारत विविधताओं वाला देश है. उन्होंने वित्त मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक को छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलने का बहाना बताना बेहद निंदनीय है. उन्होंने सरकार की परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा नीति पर गंभीर सवाल उठाए.

अभिषेक बनर्जी बोले – पेपर लीक पर फेल है सरकार, छात्रों को मिला आंसू गैस का जवाब

  • लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल में संशोधन पर बहस के दौरान अभिषेक बनर्जी के बोलने के लिए खड़े होने पर हंगामा हुआ. TMC सांसद ने कहा कि पार्टी बिल का समर्थन करती है, लेकिन NEET मुद्दे पर सरकार को ज़िम्मेदार ठहराने से पीछे नहीं हटेगी. उस समय हलचल बढ़ गई जब स्पीकर ने महुआ मोइत्रा से अपनी सीट पर बैठने को कहा, लेकिन उन्होंने बैठने से इनकार कर दिया. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुनने के बजाय उन पर पेलेट गन चलाई गई और आंसू गैस के गोले छोड़े गए. उन्होंने सवाल किया कि आखिर देश के युवाओं को कानून व्यवस्था की समस्या की तरह क्यों देखा जा रहा है. अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में पेपर लीक के मामलों में एक भी दोषी को सजा नहीं मिली. उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक होना सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है.

अखिलेश यादव का तंज- जो चढ़ावा चोर को नहीं रोक पाए, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे

  • लोकसभा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “जो चढ़ावा चोर को नहीं रोक पाए, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे?” अखिलेश ने दावा किया कि भविष्य में भी NEET का पेपर लीक होगा, क्योंकि सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं के पेपर भी लीक हुए, लेकिन सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्राथमिक स्कूलों को निशाना बनाकर बंद किया, जिससे गरीब और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई. उन्होंने यह भी कहा कि RSS ने देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों को बर्बाद कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने देश में नफरत की राजनीति होने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार किसी को न्याय दिलाने में सफल नहीं हुई है.
  • सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा में सरकार पर तीखा हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा, ‘सरकार के खिलाफ नारा लगा. सरकार को ईगो था कि सरकार झुकती नहीं. लेकिन नौजवानों ने नारा दिया कि झुकाने वाला चाहिये.’ उन्होंने यह बात स्टूडेंट्स के गुस्से और पेपर लीक के मुद्दे पर कही. अखिलेश ने कहा कि मंत्री जी लौटे तो सदन के बाहर उनका स्वागत हुआ. यह दिखाता है कि यूथ में कितना गुस्सा है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top