![]()
गिरिडीह| गिरिडीह रौनियार वैश्य महासभा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को मधुबन में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक साह व संचालन सरिया के मोहन गुप्ता ने किया। बैठक में सरिया, हेसला, अटका और मधुबन प्रखंड के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान जिला कमेटी कार्यकाल पूरा करेगी और अगले वर्ष चुनाव कराकर नई कमेटी बनेगी।बैठक में मधुबन प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। साथ ही सरिया के संतोष गुप्ता को छह माह के लिए जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मौके पर कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कैलाश नाथ गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, अभय गुप्ता, राकेश गुप्ता, विनायक गुप्ता, चंदन गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुनील गुप्ता और बिरजू गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।
Source link