![]()
बोकारो | बोकारो जिला क्रिकेट संघ ने अपने सबसे वरिष्ठ पिच क्यूरेटर रहे दिवंगत महेंद्र महतो के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए संवेदनशील पहल की है। बीडीसीए का एक प्रतिनिधिमंडल महेंद्र महतो के आवास पहुंचा और उनकी पत्नी को सहायता राशि का चेक सौंपा। गौरतलब है कि महेंद्र महतो का 17 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इस दौरान बीडीसीए के सचिव राजेश रंजन ने कहा कि महेंद्र महतो का बोकारो क्रिकेट के विकास में योगदान अविस्मरणीय रहा है। बीडीसीए इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। मौके पर राजेश्वर सिंह, संजय सिंह, अजय पाठक, राजेश कुमार सिंह, रूपेश कुमार, अजय कुमार आदि थे।
Source link