भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में सुरक्षा गार्ड की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार:एक का है...




मेदिनीनगर शहर के बाईपास रोड स्थित जेएमपी कॉम्प्लेक्स के नाइट गार्ड विनोद पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है। यह घटना 26 जुलाई की रात हुई थी, जब अपराधियों ने होटल के नाइट गार्ड विनोद पांडेय को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कपिल चौधरी ने एक विशेष टीम का गठन किया था। बुधवार को पुलिस ने पोखराहा से चैनपुर के रामपुर निवासी अनुभूति सिंह उर्फ उड़ी (22), लातेहार के बारेसाढ़ के गोल्डन यादव (23) और चैनपुर के हरभोंगा निवासी चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी (30) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 15 जुलाई की रात जेएमपी कॉम्प्लेक्स में एक जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी के दौरान होटल प्रबंधन और पार्टी में शामिल लोगों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इस घटना में पार्टी आयोजित करने वाली पांकी की महिला उषा देवी का भाई विष्णु कुमार घायल हो गया था। गार्ड ने की थी मारपीट गिरफ्तार आरोपी अनुभूति और गोल्डन भी विष्णु के साथ उस पार्टी में मौजूद थे। उनका आरोप है कि होटल के मैनेजर के साथ गार्ड विनोद पांडेय ने भी उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने विनोद पांडेय की हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, विष्णु के ड्राइवर चंदन कुमार के साथ मिलकर अनुभूति और गोल्डन ने हत्या की साजिश रची। 26 जुलाई की रात तीनों आरोपी स्कूटी से जेएमपी कॉम्प्लेक्स पहुंचे, जहां चंदन कुमार ने गार्ड विनोद पांडेय के सिर में गोली मार दी और सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि जन्मदिन पार्टी में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम था, जिसमें तीन डांसर शामिल थीं। पार्टी में शराब का भी सेवन किया गया था। होटल का मैनेजर भी शराब के नशे में था और देर रात किसी बात को लेकर मैनेजर और पार्टी में शामिल लोगों के बीच विवाद बढ़ गया, जो मारपीट में बदल गया। इसी घटना ने दस दिन बाद हत्या का रूप ले लिया। गिरफ्तार चंदन कमलापुरी पर पहले से हत्या के प्रयास, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित 15 आपराधिक मामले चैनपुर, रमकंडा और अन्य विभिन्न थानों में दर्ज हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top