भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जय श्रीराम समिति ने रक्तदान कर की मरीज की मदद



लोहरदगा|जय श्रीराम समिति ने मंगलवार को एक यूनिट रक्तदान कर मरीज की मदद की। जानकारी अनुसार पेशरार प्रखंड के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनी गांव निवासी सूरज खेरवार की पत्नी दुखनी देवी कई दिनों से सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। जहां चिकित्सकों ने इलाज के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता बताई। जिसके बाद मरीज के परिजन ने समिति के सक्रिय सदस्य ओम महतो से संपर्क की। वहीं उनके पहल पर समिति के सदस्य मोनू कुमार ने तत्काल आगे बढ़कर रक्तदान किया। साथ ही समिति ने मरीज के परिजन से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं ओम महतो ने कहा कि दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रात के समय दवा के लिए लोगों को भटकना पड़ता है और कई बार बच्चों के इलाज के लिए भी डॉक्टर आसानी से उपलब्ध नहीं होते। मौके पर जिला संरक्षक अजय सोनी, ओम महतो, सूरज खेरवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top