भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, धनबाद… 19 जिलों में बारिश मचाएगी गदर, आंधी-तूफान और वज्रपात का...


रांची: झारखंड में आज मानसून सक्रिय रहने से सभी जिलों में बादल झाए रहेंगे. वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव  के प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम और कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. रांची मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा आज रांची, दुमका और पाकुड़ समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में तो भारी बारिश हो सकती है.

रांची, हजारीबाग समेत इन जिलों में होगी बारिश

आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत राज्य के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा भारी बारिश वाले जिलों में जलभराव और निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने की भी आशंका है.

आंधी-तूफान और तेज हवा का अलर्ट

रांची मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह, रांची, पूर्वी सिंहभूम और आसपास के इलाकों में गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इन जिलों में आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ऐसे में किसान खेत में काम करते समय सावधान रहें.

बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा

आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ सहित कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. किसानों और खुले मैदान में काम करने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.

जानें आज किन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

आज बारिश के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. वहीं, बादल और ठंडी हवाओं के कारण इन जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने वाला है.

जानें आज इन जिलों का AQI

बारिश और तेज हवाओं के कारण रांची, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), बोकारो, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिम सिंहभूम में वायु गुणवत्ता (AQI) अच्छी से संतोषजनक श्रेणी में रहने की संभावना है. वहीं, लगातार वर्षा से हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कम हो सकते हैं. साथ ही AQI का वास्तविक स्तर दिनभर मौसम के अनुसार बदल सकता है.

कल झारखंड के इन जिलों में हुई बारिश

बीते 29 जुलाई को रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, देवघर, दुमका और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई. कल राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और कई जगह गरज-चमक भी देखने को मिली.

IMD की लोगों को चेतावनी

1- गरज-चमक के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों.

2– खुले मैदान, नदी और तालाब के किनारे जाने से बचें.

3– मौसम खराब होने पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें.

4- किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम विभाग की चेतावनी पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top