भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू के कोयल रिवर फ्रंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 3 घायल:आपसी रंजिश में...




पलामू के मेदिनीनगर में बुधवार रात कोयल रिवर फ्रंट उस वक्त गोलियों की आवाज से गूंज उठा, जब अग्रसेन भवन के पास बैठे युवकों पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रात को हुई इस घटना ने पूरे शहर को दहला दिया। जानकारी के मुताबिक, नदी किनारे आधा दर्जन से अधिक युवक आपस में बैठे थे। इसी दौरान पांच की संख्या में पहुंचे हमलावर गाली-गलौज करते हुए सीधे सीढ़ियों और सड़क की ओर बढ़े और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों के हाथों में पिस्टल जैसे हथियार थे। उन्होंने लगातार कई राउंड गोलियां चलाईं। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। घटना के बाद की तस्वीरें देखें… तीन युवकों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती इस अंधाधुंध फायरिंग में तीन युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में शास्त्री नगर (भट्ठी मुहल्ला) निवासी 18 वर्षीय दिनेश कुमार और 25 वर्षीय निखिल कुमार शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दिनेश के पेट में गोली लगी है, जबकि निखिल को कमर और बांह में गोली लगी है। घटना में मौजूद तीन से चार अन्य युवक बाल-बाल बच गए। उनके बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। आपसी रंजिश में गोलीबारी की आशंका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीपीओ चिरंजीव मंडल तुरंत अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमलावरों की पहचान करने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों का असली निशाना कौन था और इस वारदात के पीछे की वजह क्या थी। शहर के बीच हुई इस गोलीबारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top