भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़:गैंग का सदस्य जीशान घायल,...




हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गैंग के अपराधियों के बीच आमना-सामना हो गया। गुप्त सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से चली गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बीच गैंग का एक सदस्य सैयद मोहम्मद जीशान गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… पहले भी दे चुका है वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश सैयद मोहम्मद जीशान हजारीबाग का ही रहने वाला है। वह पूर्व में एनटीपीसी व लातेहार क्षेत्र में ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है। दो दिन पहले इसी इलाके में कोयला ढ़ोने में लगी हाईवा गाड़ियों पर हुई फायरिंग की घटना में भी इसी गैंग का हाथ सामने आया था। जिसकी जिम्मेदारी प्रिंस खान ने खुद ली थी। इस वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार गैंग के सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही थी। मुठभेड़ के दौरान जीशान के पैर में गोली लगी। जिसके बाद वह भागने में नाकाम रहा और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि उसके साथ मौजूद दो अन्य अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। हथियार बरामद कर पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग एसपी अमन कुमार मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि गैंग के सदस्य इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसी आधार पर बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया था। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस फरार दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर सख्ती से नकेल कसने के लिए अभियान जारी रहेगा। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top