भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरायकेला के आदित्यपुर फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 3 मजदूरों की हालत गंभीर


Last Updated:

Adityapur Company Blast: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित गुलेरिया इंजीनियरिंग कंपनी में अचानक ब्लास्ट हो गया. इसमें पांच मजदूर घायल हो गए. घायलों को तुरंत इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया. इनमें तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

सरायकेला के आदित्यपुर फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 3 मजदूरों की हालत गंभीरZoom

झारखंड की फैक्ट्री में विस्फोट

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित गुलेरिया इंजीनियरिंग कंपनी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना तेज था कि कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे.

पांच मजदूर घायल
ब्लास्ट में पांच मजदूर घायल हो गए. घटना के बाद कंपनी परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. सभी घायलों को बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया.

तीन मजदूरों की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि घायलों में तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. अन्य दो मजदूरों को भी चोटें आई हैं. उनकी भी अस्पताल में निगरानी की जा रही है.

किस वजह से हुआ ब्लास्ट 
हादसे की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. कंपनी के अधिकारियों से भी घटना की जानकारी ली गई. ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

कर्मचारियों में दहशत का माहौल
घटना के बाद कंपनी में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लास्ट के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

घायलों का इलाज जारी
फिलहाल घायलों का इलाज टीएमएच अस्पताल में जारी है. प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. हादसे के बाद कंपनी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top