भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

IMD Weather Today Live | Mumbai Very Heavy Rain |Bihar-UP Monsoon Update...


होमताजा खबरदेश

मुंबई पर मौसम का डबल अटैक, समंदर में उठे बवंडर ने बजाई खतरे की घंटी

Last Updated:

IMD Weather Today: मौसम विज्ञानियों ने इस बार मानसून सीजन में अल नीनो के प्रभावी होने की भविष्‍यवाणी की थी. इसका मतलब यह हुआ कि इस बार मानसून में सामान्‍य से कम बारिश होने के आसार हैं. हालांकि, मौजूदा मौसमी दशाओं के चलते देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में जोरदार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर से कई राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

मुंबई पर मौसम का डबल अटैक, समंदर में उठे बवंडर ने बजाई खतरे की घंटीZoom

मौसम विभाग ने मुंबई समेत देश के कई हिस्‍सों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. खासकर महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में हालात खराब होने के आसार हैं. (फोटो: Reuters)

IMD Weather Today: देश के कई हिस्‍सों में स्‍थानीय मौसमी दशाओं के चलते धुआंधार बारिश हो रही है. पूर्वोत्‍तर से लेकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्‍तर प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात तक में बारिश ने सामान्‍य जनजीवन को पटरी से उतार दिया है. खासकर असम, गुजरात, बंगाले और ओडिशा में मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. असम के कई जिले बाढ़ के पानी में जलमग्‍न हो गए हैं तो गुजरात में भी हालात खराब हैं. अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर से कई राज्‍यों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है. खासकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश रौद्र रूप अख्तियार कर सकता है. मौसम विज्ञानियों ने मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश और हाई-टाइड की संभावना जताई है. इससे महानगर के निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा है. इसके अलावा महाराष्‍ट्र के अन्‍य हिस्‍सों के साथ ही कोंकण, गुजरात में तेज तो बिहार और उत्‍तर प्रदेश में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं.

चक्रवाती प्रणाली (Cyclonic System) के असर से देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बेहद भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के मध्य भाग और उससे सटे ओडिशा के उत्तरी आंतरिक क्षेत्रों पर बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (21 सेंटीमीटर या उससे अधिक) होने की संभावना है. 31 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में भी इसी तरह की अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. वहीं, अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मानसूनी वर्षा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

मुंबई में डबल अटैक का खतरा

मुंबई में 31 जुलाई से बारिश की तीव्रता और दायरा दोनों के बढ़ने का अनुमान है. शहर और उपनगरों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. कई स्थानों पर लंबे समय तक लगातार बारिश भी हो सकती है. हालांकि, यह अत्यधिक बारिश का दौर अधिक लंबा नहीं चलेगा और सप्ताहांत (वीकेंड) में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है. बारिश के साथ-साथ 31 जुलाई दोपहर 1:16 बजे हाई टाइड (Astronomical High Tide) आएगी. इसके बाद देर रात भी इसी तरह एक और ऊंचा ज्वार आने की संभावना है. भारी बारिश और समुद्री लहरों के उफान के कारण समुद्र का पानी तटीय इलाकों और निचले क्षेत्रों में भर सकता है, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top