Last Updated:
बोकारो के दुबई वॉटर फॉल कार्निवल मेले में ‘छिपकली झूला’ या ‘जीरो ग्रेविटी झूला’ आकर्षण का केंद्र बना है. मेरठ से आए राहुल कुमार ने इसे लगाया है. 100 रुपये में लोग इसका आनंद ले सकते हैं. यह 20 अगस्त तक
बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के सेक्टर-4 सर्कस मैदान में आयोजित दुबई वॉटर फॉल कार्निवल मेले में इन दिनों एक अनोखा झूला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस झूले को लोग ‘छिपकली झूला’ या ‘जीरो ग्रेविटी झूला’ के नाम से जानते हैं. खासकर रोमांच पसंद करने वाले युवाओं के बीच यह झूला खासा लोकप्रिय हो रहा है. यहां बोकारो समेत दूर-दूर से लोग इसका आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं.
वहीं, झूले के संचालक राहुल कुमार ने बताया कि वह मेरठ से आए हैं और बोकारो में पहली बार इस तरह का जीरो ग्रेविटी झूला लगाया गया है. उन्होंने बताया कि मानसून ऑफर के तहत लोग सिर्फ 100 रूपये में इस रोमांचक राइड का आनंद ले सकते हैं.
मिक्सर जैसे लगता है झूला
इसके अलावा राहुल ने बताया कि यह झूला देखने में मिक्सर जैसा प्रतीत होता है. जहां राइड शुरू होते ही झूला तेज गति से घूमता है, जिससे इसमें बैठे लोग गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में शीशे से चिपके हुए नजर आते हैं यही अनुभव इसे दूसरे झूलों से अलग और बेहद रोमांचक बनाता है और इस झूले की टाइमिंग शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक है यह झूला 20 अगस्त तक बोकारो के मेले में संचालित होगा.
वहीं, झूले का अनुभव लेने पहुंचे शाश्वत ने बताया कि पहली बार वह इस तरह झूले पर बैठे थे और उन्हें यह राइड बेहद ही मजेदार लगी. वहीं, सुप्रिया ने कहा कि यह झूला काफी रोमांचक है और हर किसी को इसका अनुभव कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए. साथ ही तीसरे ग्राहक युवराज ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस झूले की सवारी की और उन्हें इसका अनुभव काफी शानदार और यादगार लगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें