भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोहरदगा में स्कूटी सवार दंपती की हादसे में मौत:एक साल पहले हुई...




लोहरदगा में एक सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को स्कूटी सवार दंपती की मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के कुरसे गांव निवासी वारिश अंसारी (24) और उनकी पत्नी सानिया खातून (21) की बरवाटोली में एक ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना बरवाटोली में साहू साइकिल के पास हुई, जब दंपती स्कूटी से सेरेंगहातु गांव स्थित अपने साढ़ू अली अंसारी के घर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ट्रक पुलिस पिकेट के पास से बरामद सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बाद में, पुलिस ने ट्रक को लोहरदगा-भंडरा रोड पर बीएस कॉलेज स्थित पुलिस पिकेट के पास से बरामद कर जब्त कर लिया, हालांकि चालक अभी भी फरार है। पत्नी का अल्ट्रासाउंड करा साढू के घर जा रहे थे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वारिश और सानिया की शादी एक साल पहले ही हुई थी और सानिया गर्भवती थीं। अंजुमन सेक्रेटरी हातिम अंसारी ने बताया कि दंपती अल्ट्रासाउंड कराने के बाद अपने साढ़ू के घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। जब्त किए गए ट्रक के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top