![]()
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं जिनमें JPSC और JSSC-CGL शामिल हैं में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में झारखंड के भाजपा सांसदों ने शुक्रवार को संसद में मौन प्रदर्शन किया। उन्होंने इन मामलों की CBI जांच की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी मौजूद रहें। इससे पहले बुधवार को झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद परिसर स्थित मकर द्वार पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। सांसदों ने जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित धांधली की सीबीआई जांच की मांग की। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों को भड़का रही है जबकि झारखंड के जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल सहित अन्य भर्ती परीक्षा घोटाला पर उनकी जुबान पर ताला लगा है। अगर कांग्रेस सही में छात्रों के मुद्दे पर गंभीर है तो वह सरकार से अपना समर्थन वापस लेकर उनके इस्तीफा की मांग करें। उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में तो झारखंड के 19 बच्चों की मौत हो गई थी लेकिन कांग्रेस चुप रही।
Source link