Last Updated:
Ranchi Gift Brand: झारखंड की रहने वाली स्नेहा ने खासतौर पर अपना एक गिफ्ट ब्रैंड बनाया है, जिसका नाम ‘सब्रोसो’ है. इस ब्रैंड के तहत ये गिफ्ट बॉक्स बनाती हैं. खास बात यह है कि इस गिफ्ट बॉक्स में कोई आर्टिफिशियल गिफ्ट नहीं होता. बल्कि, ताइवान मोमो, डिम सम, मैंगो स्टिकी राइस, स्पेशल चटनी जैसी कई चीजें होती हैं. जिन्हें बड़ी ही खूबसूरती के साथ सजाया जाता है. ये देखते ही पसंद आ जाते हैं.
इसके साथ एक लूडो भी होता है. खाते-खाते आप इसका भी आनंद ले सकते हैं. साथ ही एक लिफाफा होता है, जिसमें सामने वाले के लिए एक स्पेशल नोट होता है. उन्होंने बताया कि एक बॉक्स की कीमत 100 से 2000 रुपये तक होती है. ऐसे में अगर आपको किसी को तोहफा देना है और उसका पसंदीदा खाना आपको पता है, तो आप अपने अनुसार इसे कस्टमाइज भी करवा सकते हैं.
स्नेहा बताती हैं, हमने खासतौर पर इंटरनेशनल आइटम रखे हैं, ताकि जब आप सामने वाले को दें, तो उसे कुछ स्पेशल और यूनिक महसूस हो, जिसे उसने पहले कभी ट्राई न किया हो. जैसे कि आपको मैंगो स्टिकी राइस मिलेगा, जो मलेशिया और थाईलैंड का है. इसके अलावा डिम सम, थाई रोल जैसी कई चीजें भी रहेंगी.
आपको मसाला ग्रेप्स मिलेंगे और इसकी मसाला चटनी कहीं और देखने को नहीं मिलेगी. क्योंकि, इसे हमारे द्वारा कस्टमाइज किया जाता है. इस चटनी का इस्तेमाल आप घर पर भी कर सकते हैं. इस पैकेट के अंदर लूडो का एक पैकेट भी होता है. मतलब, जिसे आप यह गिफ्ट देंगे, वह आराम से बैठकर लूडो खेलने के साथ खाने का भी आनंद ले सकेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आगे बताती हैं, इसके साथ मेरी तरफ से एक स्पेशल नोट होता है, जिसमें इस ब्रैंड और गिफ्ट के बारे में जानकारी होती है. इसके अलावा एक नोट आपकी तरफ से भी रहता है. अगर आप सामने वाले को कोई संदेश देना चाहते हैं, तो उसे इस लिफाफे में दे सकते हैं.
किसी खास के लिए खास संदेश या अपने पार्टनर को इस तरह का स्पेशल गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं. अगर आपको भी ये स्पेशल गिफ्ट किसी स्पेशल वन के लिए ऑर्डर करना है तो इंस्टा की आईडी पर जाकर ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं. आईडी ये है – sabroso.tastecrafted.