Last Updated:
जांच एजेंसियों का दावा है कि हमीम मंडल पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट के करीबी नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ था. फिलहाल उसे अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज रखा है. अब अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी को जांच की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि….
साहिबगंज: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संदिग्ध आतंकवादी हमीम मंडल से जुड़े मामले में उसकी कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार (22) को झारखंड के साहिबगंज जिले से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में की. गिरफ्तारी के बाद अर्पिता को पश्चिम बंगाल ले जाया गया, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी.
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, अर्पिता सरकार पर आरोप है कि वह हमीम मंडल से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के संपर्क में थी. इसी मामले में बर्दवान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के तहत उसकी गिरफ्तारी हुई है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उसे बर्दवान थाना लाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर अदालत में पेश किया जाएगा. जांच एजेंसी उससे विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग करेगी.
गौरतलब है कि इस मामले का मुख्य आरोपी हमीम मंडल पहले ही पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से एसटीएफ के हत्थे चढ़ चुका है. पुलिस के अनुसार, हामिम मंडल पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के संपर्क में रहने का आरोप है. जांच में उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों से मिले दस्तावेजों के आधार पर दावा किया गया है कि वह लगातार अपने हैंडलर्स के संपर्क में था. एसटीएफ का यह भी कहना है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऐसे नेटवर्क से जुड़ा था, जिसका संबंध सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग से बताया जा रहा है.
जांच एजेंसियों का दावा है कि हमीम मंडल पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट के करीबी नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ था. फिलहाल उसे अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज रखा है. अब अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी को जांच की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसकी भूमिका क्या थी और इस पूरे संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का इसमें कितना संबंध है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें