रांची: झारखंड में आज शुक्रवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी दी है. रांची मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक झारकंड में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं, आज रांची, देवघर और साहिबगंज समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
आज इन जिलों में होगी बारिश
आज झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.
इन जिलों में है आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट
IMD के अनुसार आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और गिरिडीह सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
आज झारखंड इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना
बारिश के कारण रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. इन जिलों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और ठंडी हवाएं चलने से मौसम काफी सुहावना महसूस हो सकता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इन जिलों में दिनभर बारिश हो सकती है.
झारखंड में आज बिजली गिरने का खतरा
रांची मौसम विभाग ने विशेष रूप से दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं, खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले स्थानों पर मौजूद लोगों से मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया गया है. साथ ही विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
आज इन जिलों का AQI रहेगा बेहतर
वहीं, झारखंड में हो रही लगातार बारिश की वजह से रांची, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), बोकारो, हजारीबाग, दुमका और देवघर में वायु गुणवत्ता (AQI) अच्छी से संतोषजनक श्रेणी में रहने की संभावना है. जहां बारिश के चलते धूल और प्रदूषण के कण कम होने से हवा अपेक्षाकृत साफ रहने वाला है.
झारखंड में कल इन जिलों में हुई बारिश
बता दें कि बीते दिन गुरुवार को झारखंड के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहा. जहां रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका और साहिबगंज सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. जबकि कुछ जिलों में तेज बौछारों के कारण तापमान में गिरावट भी देखी गई.
आज IMD की लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने झारखंड के लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, गरज-चमक के समय खुले मैदान में न रहें और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें. किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.