![]()
बोकारो | सेक्टर-3सी स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल की अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। इस जीत के साथ टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 जुलाई तक बिहार के रोहतास स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल में हुई। लीग मुकाबलों में टीम ने ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल रांची को 39-11, आर्मी पब्लिक स्कूल रांची को 31-14, सेंट जोसेफ स्कूल रांची को 14-04 तथा विद्या भारती चिन्मया विद्यालय जमशेदपुर को 10-2 बास्केट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में शारदा ग्लोबल स्कूल रांची को 12-5 से पराजित किया। सेमीफाइनल में शिक्षा निकेतन जमशेदपुर को 18-11 से हराकर टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में गोविंद इंटरनेशनल स्कूल पटना को 20-11 से शिकस्त देकर टीम चैंपियन बनी। विद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया।
Source link