भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर का काम पूरा, अब सराय काले खां से एम्स...


होमताजा खबरदेश

बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर का काम पूरा, सराय काले खां से एम्स तक दौड़ेंगे वाहन!

Last Updated:

दिल्ली में ईस्ट और साउथ इलाकों के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. करीब एक दशक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर के तीसरे चरण का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा हो गया है. अधिकारियों के मुताबिक, अगस्त महीने में इसे आम जनता और ट्रैफिक के लिए खोल दिए जाने की पूरी संभावना है.

बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर का काम पूरा, सराय काले खां से एम्स तक दौड़ेंगे वाहन!Zoom

दिल्ली में ट्रैफिक से परेशान लोगों के लिए बड़ी खबर है. बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर के तीसरे फेस का काम आखिरकार पूरा हो गया है. करीब एक दशक से ज्यादा समय तक देरी का सामना करने के बाद अब इस कॉरिडोर को अगस्त में आम लोगों के लिए खोले जाने की तैयारी है.

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग यानी PWD ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कॉरिडोर के औपचारिक उद्घाटन के लिए समय मांगा है.

सराय काले खां से एम्स तक आसान सफर

करीब 3.5 किलोमीटर लंबा ये एलिवेटेड कॉरिडोर साल 2015 में बनना शुरू हुआ था. कई बार इसकी समयसीमा बढ़ाई गई और प्रोजेक्ट में लगातार देरी होती रही. अब आखिरकार इसका काम पूरा हो चुका है. कॉरिडोर शुरू होने के बाद पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां और दक्षिण दिल्ली के एम्स के बीच सफर आसान हो जाएगा.

ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी राहत

खासकर मयूर विहार और आसपास के इलाकों से सराय काले खां, एम्स और दक्षिण दिल्ली जाने वाले लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा. कॉरिडोर चालू होने के बाद यात्रियों को ज्यादातर रास्ते पर बिना सिग्नल के सफर करने की सुविधा मिलेगी. इससे यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है.

साथ ही NH-24, DND फ्लाईवे, रिंग रोड और सराय काले खां जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो सकता है. यानी रोजाना इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों के लिए बारापुला का तीसरा फेज खुलना बड़ी राहत साबित हो सकता है.

लागत बढ़कर 1635 करोड़

इस प्रोजक्ट को साल 2014 में मंजूरी मिली थी. लेकिन काम शुरू होने के बाद कई बार देरी हुई. समय बढ़ने के साथ इसकी लागत भी लगातार बढ़ती गई. संशोधित अनुमान के मुताबिक अब इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 1635 करोड़ रुपये हो गई है. करीब 10 साल के इंतजार के बाद अब दिल्ली वालों की नजर इस बात पर है कि बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर अगस्त में कब से आम ट्रैफिक के लिए खुलेगा.

About the Author

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top